CG Box News Blog Badi Khabar GST reform : GST सुधार का छत्तीसगढ़ चेंबर ने किया स्वागत – सतीश थौरानी बोले, उपभोक्ताओं-व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक राहत
Badi Khabar Chhattisgarh

GST reform : GST सुधार का छत्तीसगढ़ चेंबर ने किया स्वागत – सतीश थौरानी बोले, उपभोक्ताओं-व्यापारियों के लिए ऐतिहासिक राहत

GST reform

GST reform

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घोषणा के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा जीएसटी टैक्स स्ट्रक्चर में किए गए बड़े बदलावों का छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने जोरदार स्वागत किया है। चेम्बर के प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने इसे देश और जनहित में ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कहा कि इससे उपभोक्ताओं को कर में राहत मिलेगी, व्यापार बढ़ेगा और अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलेगी।

थौरानी ने बताया कि जीएसटी दरों में किए गए बदलाव से पहले जिन वस्तुओं पर 12% और 18% टैक्स लगता था, उन पर अब केवल 5% जीएसटी लगेगा। वहीं, 28% टैक्स वाले कई उत्पादों को 18% स्लैब में लाया गया है और कई वस्तुओं को पूरी तरह से टैक्स फ्री कर दिया गया है।

चेम्बर अध्यक्ष ने कहा कि यह फैसला MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर साबित होगा। छोटे व मध्यम कारोबारियों को कम टैक्स दर और आसान नियमों का लाभ मिलेगा। टैक्स घटने से वस्तुओं की कीमत घटेगी, जिससे खरीदारी और व्यापार का वॉल्यूम बढ़ेगा।

उन्होंने बताया कि घरेलू उत्पाद जैसे साबुन, डिटर्जेंट, टूथपेस्ट, रेडीमेड कपड़े, जूते-चप्पल, मोबाइल एक्सेसरीज़, टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, बिस्किट, मिठाई, पैक्ड फूड, फर्नीचर, पंखे, कूलर, गीजर, एलईडी बल्ब, बच्चों के खिलौने, स्टेशनरी, किचन एप्लायंसेज़, चाय, कॉफी, मसाले और होम डेकोर प्रोडक्ट्स अब सस्ते होंगे।

सरकार ने बीमा सेवाओं पर जीएसटी से छूट देकर मध्यम वर्ग और वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत दी है। इससे स्वास्थ्य और जीवन बीमा की प्रीमियम दरें भी किफायती होंगी।

थौरानी ने इसे व्यापार, उद्योग और रोजगार के लिए ऐतिहासिक फैसला बताते हुए कहा कि इससे नए उद्योग-धंधे लगेंगे और लाखों रोजगार अवसर पैदा होंगे।

Exit mobile version