CG Box News Blog Breaking news CG news: बारिश में भीगते हुए किया प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन – 3 दिन में वितरण नहीं तो करेंगे NH जाम
Breaking news Chhattisgarh

CG news: बारिश में भीगते हुए किया प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन – 3 दिन में वितरण नहीं तो करेंगे NH जाम

CG news

गरियाबंद। जिले के मैनपुर ब्लॉक में खाद की भारी कमी से परेशान किसानों ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। झमाझम बारिश के बीच किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों किसान रैली निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और खाद वितरण में तेजी लाने की मांग की।

CG news
CG news

किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिनों के भीतर यूरिया, डीएपी और पोटाश की पर्याप्त आपूर्ति नहीं की गई, तो वे नेशनल हाईवे पर चक्काजाम करेंगे। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में खुलेआम खाद की कालाबाजारी हो रही है और विभागीय अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय दोषियों को पहले से सूचना देकर बचाने का काम कर रहे हैं।

किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टीकम कपिल ने कहा कि यूरिया और डीएपी की सप्लाई मांग के अनुरूप नहीं हो रही है। किसानों ने ज्ञापन सौंपते हुए कालाबाजारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की मांग भी की है।

CG news

इस दौरान मैनपुर थाना प्रभारी शिवशंकर हुर्रा ने किसानों को समझा-बुझाकर चक्काजाम को टलवाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं प्रशासन ने तुरंत दो ट्रक खाद सहकारी समितियों तक पहुंचाकर किसानों का आंशिक समाधान किया।

बैठक में किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष टीकम सिंह कपिल, संरक्षक खेदू नेगी, प्रेमसाय जगत, छबि दीवान, सियाराम ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Exit mobile version