CG Box News Blog Breaking news Forest department action:गरियाबंद में हिरण की हिट एंड रन से मौत, शिकार कर मांस बांटने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
Breaking news Chhattisgarh

Forest department action:गरियाबंद में हिरण की हिट एंड रन से मौत, शिकार कर मांस बांटने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Forest department action

Forest department action

गरियाबंद। उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मादा चीतल की मौत हो गई। इस हिट एंड रन मामले में वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकार में शामिल 6 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया है।
वन विभाग की जांच में सामने आया कि आरोपी मृत हिरण को उठाकर पास की झोपड़ी में ले गए और मांस को काटकर छः हिस्सों में बाँट लिया। आरोपियों के पास से 26.65 किलो कच्चा चीतल मांस, कुल्हाड़ी, चाकू, हंसिया और अन्य औजार जब्त किए गए हैं। वाहन चालक अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में – जीवन लाल मांझी, देवसिंह मांझी (37), रुपधर चैनसिंह (35), दीपचंद यादव (41), बिहारीलाल ध्रुव (48), खगेश्वर सोरी (50) और नाथुराम मरकाम (72) शामिल हैं। सभी कोयबा गांव, थाना इंदागांव क्षेत्र के निवासी हैं।

वन उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि गोपनीय सूचना मिलने पर टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों को धर दबोचा।

Exit mobile version