CG Box News Blog Chhattisgarh Raipur News: सड़क किनारे नहीं बिकेंगी गणेश मूर्तियां, निगम ने लाखेनगर मैदान में विक्रय स्थल किया निर्धारित
Chhattisgarh

Raipur News: सड़क किनारे नहीं बिकेंगी गणेश मूर्तियां, निगम ने लाखेनगर मैदान में विक्रय स्थल किया निर्धारित

Raipur News

Raipur News

रायपुर। इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर राजधानी रायपुर में सड़क किनारे गणेश मूर्तियों की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। यातायात व्यवस्था को बनाए रखने के लिए नगर निगम ने जोन 5 और जोन 7 क्षेत्रों में मूर्ति विक्रय पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। अब मूर्तिकारों को मूर्तियां बेचने के लिए लाखेनगर मैदान में दुकानें लगाने की अनुमति दी गई है।

महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर एमआईसी सदस्य दीपक जायसवाल ने जोन कमिश्नरों और मूर्तिकारों की बैठक आयोजित की। बैठक में मूर्तिकार संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए और उन्होंने निगम के इस निर्णय पर सहमति जताई। ईदगाह भाठा और लाखेनगर मैदान को अधिकृत विक्रय स्थल घोषित किया गया है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी और मूर्ति विक्रय भी सुव्यवस्थित रहेगा।

Exit mobile version