CG Box News Blog Breaking news CG News :डीएसपी पर ‘लव ट्रैप’ का सनसनीखेज आरोप: कारोबारी से दो करोड़ वसूलने की शिकायत से हड़कंप!
Breaking news Chhattisgarh

CG News :डीएसपी पर ‘लव ट्रैप’ का सनसनीखेज आरोप: कारोबारी से दो करोड़ वसूलने की शिकायत से हड़कंप!

CG News

रायपुर | छत्तीसगढ़ पुलिस की डीएसपी कल्पना वर्मा एक बड़े विवाद में फंस गई हैं। रायपुर के कारोबारी दीपक टंडन और उनकी पत्नी ने खम्हारडीह थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिला डीएसपी ने उन्हें ‘लव ट्रैप’ में फंसाकर करोड़ों रुपये, कार और महंगे गहने हड़प लिए। व्यापारी का दावा है कि उन्होंने रिश्ते के दौरान कल्पना वर्मा को दो करोड़ रुपये से अधिक की राशि अलग-अलग माध्यमों से दी। साथ ही डायमंड रिंग, सोने की चेन और 22 लाख रुपये की कार भी दी।

CG News
CG News

आरोपों के अनुसार व्यापारी ने वीआईपी रोड स्थित एटमॉस्फेरिया होटल की रजिस्ट्री भी डीएसपी के भाई के नाम कर दी। बाद में डीएसपी ने लगभग 30 लाख रुपये निवेश कर होटल अपने नाम करवा लिया। दंपत्ति ने पुलिस को चैट, कॉल रिकॉर्डिंग और बातचीत के स्क्रीनशॉट भी सौंपे हैं।

CG News

दंपत्ति का यह भी आरोप है कि डीएसपी ने व्यापारी पर पत्नी को तलाक देने और शादी करने का दबाव बनाया। वहीं, डीएसपी कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि यह उनकी छवि खराब करने की साजिश है।

CG News

दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

CG News
Exit mobile version