CG Box News Blog Breaking news CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ के छात्रों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, कलेक्टर को सौंपी सहायता राशि
Breaking news Chhattisgarh

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ के छात्रों ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, कलेक्टर को सौंपी सहायता राशि

CHHATTISGARH

CHHATTISGARH

महासमुंद। पंजाब में आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 1400 से ज्यादा गांव जलमग्न हो चुके हैं और लगभग 1,48,590 हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। धान की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, जिससे पंजाब की कृषि आधारित अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है।

इस मुश्किल घड़ी में छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के मर्हिष विद्या मंदिर स्कूल के छात्रों ने सराहनीय पहल की है। पहली से बारहवीं तक के 853 छात्र-छात्राओं ने 11,001 रुपये एकत्रित किए और बुधवार को कलेक्टर को यह राशि सौंपी।

छात्रों ने कहा कि हम सीधे जाकर मदद तो नहीं कर सकते, लेकिन आर्थिक रूप से सहयोग देकर बाढ़ पीड़ितों की सहायता करना हमारा कर्तव्य है। स्कूल प्राचार्य ने बताया कि पंजाब में आई प्राकृतिक आपदा से लोगों का भारी नुकसान हुआ है, इसलिए छात्रों ने मिलकर यह राशि एकजुटता के रूप में भेजने का निर्णय लिया।

कलेक्टर ने छात्रों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रेरणादायी कदम है, जो समाज में मानवता और सहयोग की भावना को मजबूत करता है।

Exit mobile version