CG Box News Blog Breaking news Chhattisgarh State Festival 2025: 1 से 5 नवंबर तक छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड कलाकारों की धूम, हर जिले में सांस्कृतिक जलवा
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh State Festival 2025: 1 से 5 नवंबर तक छत्तीसगढ़ी और बॉलीवुड कलाकारों की धूम, हर जिले में सांस्कृतिक जलवा

Chhattisgarh State Festival 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ आज अपना 25वां स्थापना दिवस मना रहा है। राज्योत्सव 2025 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों आज, 1 नवंबर को होगा।
यह आयोजन 1 से 5 नवंबर तक चलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ देश के चर्चित गायक — हंशराज रघुवंशी, आदित्य नारायण, अंकित तिवारी, कैलाश खेर और भूमि त्रिवेदी अपनी शानदार प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम रोज़ शाम 4 बजे से शुरू होंगे।

मुख्यमंच पर होंगे शानदार कार्यक्रम

नवा रायपुर के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वाणिज्य एवं व्यापार परिसर में आयोजित मुख्य मंच पर पहले दिन ऐश्वर्या पंडित गायन से कार्यक्रम की शुरुआत करेंगी। इसके बाद आरू साहू, दुष्यंत हरमुख, निर्मला ठाकुर और शाम को हंशराज रघुवंशी मंच संभालेंगे।
2 नवंबर को आदित्य नारायण, 3 को भूमि त्रिवेदी, 4 को अंकित तिवारी और 5 को कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति देंगे।

शिल्पग्राम मंच पर लोकसंस्कृति की झलक

शिल्पग्राम मंच पर हर दिन लोकनृत्य, पंडवानी, कत्थक और लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। राज्य के कोने-कोने से आए कलाकार छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत करेंगे।

हर जिले में मनाया जाएगा राज्योत्सव

राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सभी जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनी, झांकियां और विकास योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

मुख्य अतिथियों में डॉ. रमन सिंह, रामविचार नेताम, तोखन साहू, अरूण साव, विजय शर्मा, और अन्य मंत्री-सांसद शामिल होंगे।

राज्योत्सव 2025 : छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक एकता का उत्सव

इस बार राज्योत्सव का थीम “छत्तीसगढ़ गौरव” रखा गया है — जहां कला, संगीत और लोक संस्कृति का संगम होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना और प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना है।

Exit mobile version