CG Box News Blog Breaking news Chhattisgarh Coal Mines:छत्तीसगढ़ के तीन कोल ब्लॉक्स की सफल नीलामी, देवनारा और फुलकडीह से बढ़ेगा कोयला उत्पादन
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh Coal Mines:छत्तीसगढ़ के तीन कोल ब्लॉक्स की सफल नीलामी, देवनारा और फुलकडीह से बढ़ेगा कोयला उत्पादन

Chhattisgarh Coal Mines

Chhattisgarh Coal Mines

रायपुर। कोयला मंत्रालय द्वारा आयोजित कमर्शियल माइनिंग की 12वीं नीलामी प्रक्रिया में छत्तीसगढ़ के तीन कोल ब्लॉक्स की सफलतापूर्वक नीलामी हुई है। इनमें कोरबा जिले के देवनारा और फुलकडीह (साउथ ऑफ रजगामार डिपसाइड) तथा रायगढ़ जिले का एक ब्लॉक शामिल है।

इन खदानों में कुल अनुमानित 1401.61 लाख टन कोयले का भंडार है, जिसमें अकेले देवनारा में 784.64 लाख टन और फुलकडीह क्षेत्र में 616.97 लाख टन कोयला मौजूद है।

देवनारा माइंस को TMC मिनरल रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड और फुलकडीह ब्लॉक को मिवान स्टील्स लिमिटेड को आवंटित किया गया है। इनसे अनुमानित रूप से प्रति वर्ष 52.5 लाख टन कोयला उत्पादन होने की संभावना है।

मंत्रालय के अनुसार, कुल सात ब्लॉकों की इस नीलामी से देश को करीब 719.90 करोड़ रुपये का वार्षिक राजस्व मिलेगा। इससे छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, रोजगार के अवसर और ऊर्जा उत्पादन में महत्वपूर्ण योगदान की उम्मीद है।

Exit mobile version