CG Box News Blog Chhattisgarh Chhattisgarh weather update : लगातार बारिश से बढ़ी ठंडक, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट
Chhattisgarh weather

Chhattisgarh weather update : लगातार बारिश से बढ़ी ठंडक, कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट

Chhattisgarh weather update

Chhattisgarh weather update

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हो रही लगातार बारिश ने मौसम को सुहावना बना दिया है। राजधानी रायपुर समेत आसपास के जिलों में शनिवार को दिनभर झमाझम बारिश होती रही। मौसम विभाग ने रविवार को भी कई हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ वज्रपात की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट के पास 25 अगस्त तक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। वहीं, वर्तमान में बना निम्न दबाव का क्षेत्र झारखंड की ओर बढ़ रहा है और धीरे-धीरे कमजोर हो सकता है। मानसून द्रोणिका गंगानगर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है। इसके अलावा उत्तर-मध्य और दक्षिण-उत्तर प्रदेश में ऊपरी हवा का चक्रवाती घेरा भी प्रभाव डाल रहा है।

प्रदेश में असर

इन मौसमीय गतिविधियों का असर छत्तीसगढ़ के कई जिलों में दिखेगा। आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ कई जगहों पर गरज-चमक और वज्रपात का खतरा है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी वर्षा की संभावना ज्यादा है।

राजधानी रायपुर का हाल

रायपुर में दिनभर बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। तापमान सामान्य से कम होकर 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

Exit mobile version