CG Box News Blog Chhattisgarh कोहका में अवैध कनेक्शन का बड़ा खुलासा, 200 से ज्यादा लोगों से वसूले गए 5000 से 15000 रुपये
Chhattisgarh

कोहका में अवैध कनेक्शन का बड़ा खुलासा, 200 से ज्यादा लोगों से वसूले गए 5000 से 15000 रुपये

भिलाई, छत्तीसगढ़:भिलाई नगर निगम के अंतर्गत आने वाले कोहका क्षेत्र में एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार यहां कम से कम 200 लोगों से ₹5,000 से लेकर ₹15,000 तक की राशि लेकर अवैध रूप से कनेक्शन दे दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि ये कनेक्शन बिना किसी वैध प्रक्रिया के वार्ड के जनप्रतिनिधियों, उनके सहयोगियों और निगम के ठेकेदारों की मिलीभगत से दिए गए।स्थानीय लोगों ने जब इस अवैध गतिविधि की शिकायत की, तब मामला सामने आया। आरोप है कि वार्ड प्रतिनिधियों और ठेकेदारों ने निगम अधिकारियों की मिलीभगत से 5,000, 7,000, 10,000 और 15,000 रुपये की अलग-अलग रकम वसूल कर यह कार्य किया।

जांच के आदेश जारी
घोटाले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम ने कार्यपालन अभियंता अखिलेश चंद्राकर को पूरे मामले की जांच का जिम्मा सौंपा है। सूत्रों के अनुसार, निगम आयुक्त इस प्रकरण में दोषियों पर सख्त कार्रवाई के मूड में हैं। यदि जांच में आरोप सिद्ध होते हैं, तो दोषियों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

स्थानीय जनता में आक्रोश
इस खुलासे के बाद कोहका क्षेत्र की जनता में भारी नाराज़गी है। नागरिकों का कहना है कि सरकारी सुविधाओं के लिए उन्हें रिश्वत देनी पड़ रही है और निगम अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। कुछ लोगों ने इस मामले में मुख्यमंत्री जनचौपाल में शिकायत करने की बात भी कही है।

निगम की साख पर सवाल
यह मामला भिलाई नगर निगम की साख पर भी सवाल खड़े करता है। पहले भी नगर निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन इस बार सीधे जनप्रतिनिधियों की संलिप्तता की बात सामने आ रही है।

Exit mobile version