CG Box News Blog Breaking news CG CRIME : क्वार्टर में फंदे पर लटकी मिली आरक्षक की पत्नी, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Breaking news Chhattisgarh

CG CRIME : क्वार्टर में फंदे पर लटकी मिली आरक्षक की पत्नी, इलाके में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

CG CRIME

बलरामपुर। जिले में शनिवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। पुलिस लाइन के सरकारी क्वार्टर में पदस्थ आरक्षक संदीप भगत की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Exit mobile version