CG Box News Blog Breaking news CG News : कोर्ट की इजाज़त में कड़ी सुरक्षा के बीच मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमित बघेल
Breaking news Chhattisgarh

CG News : कोर्ट की इजाज़त में कड़ी सुरक्षा के बीच मां को अंतिम विदाई देने पहुंचे अमित बघेल

CG News

रायपुर। जोहार पार्टी के प्रमुख और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के संस्थापक अमित बघेल अपनी माता के अंतिम संस्कार में कोर्ट की विशेष अनुमति पर शामिल हुए। पुलिस रिमांड में होने के बावजूद उन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रायपुर से गृहग्राम पथरी लाया गया, जहां शनिवार को उनकी माता का अंतिम संस्कार हुआ।

CG News
CG News

पूरे कार्यक्रम के दौरान डीएसपी स्तर के अधिकारियों की निगरानी रही। अंतिम यात्रा में अमित बघेल भावुक नज़र आए और बड़ी संख्या में ग्रामीण व क्रांति सेना के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि गिरफ्तारी के एक दिन बाद ही कोर्ट ने मानवीय आधार पर उन्हें संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी थी।

Exit mobile version