CG Box News Blog Badi Khabar मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सौजन्य मुलाकातछत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सौंपा बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह, शॉल भेंट कर किया स्वागत
Badi Khabar Breaking news Chhattisgarh

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की सौजन्य मुलाकातछत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान सौंपा बस्तर आर्ट प्रतीक चिन्ह, शॉल भेंट कर किया स्वागत

रायपुर, 13 मई 2025 — छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि व किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रायपुर में सौजन्य भेंट की। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय प्रवास पर आए हुए थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने उन्हें राज्य की पारंपरिक संस्कृति का प्रतीक बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री चौहान का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर स्वागत करते हुए कहा कि गरीब, किसान और गांव के कल्याण हेतु आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि आपकी प्रशासनिक अनुभव और मार्गदर्शन से डबल इंजन सरकार का संकल्प और अधिक सशक्त होगा। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर छत्तीसगढ़ के गांवों के विकास, किसानों की समृद्धि और ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में तेजी से कार्य करेंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री के बीच ग्रामीण विकास, कृषि क्षेत्र में नवाचार, किसान कल्याण योजनाओं की प्रगति और छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र की प्राथमिकताओं पर भी चर्चा हुई। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया कि राज्य को केंद्र की सभी योजनाओं में हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

Exit mobile version