CG Box News Blog Other छत्तीसगढ़ मौसम समाचार: कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना, तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं
Other

छत्तीसगढ़ मौसम समाचार: कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना, तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं

रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होने की आशंका है।

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और 28 दिसंबर को प्रदेश के उत्तरी भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

सोमवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस बिलासपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11 डिग्री बलरामपुर में देखा गया।

मौसम विभाग ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना दबाव का क्षेत्र आज एक सुस्पष्ट निम्न दबाव में बदल गया है, जो दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी आंध्र प्रदेश-उत्तर तमिलनाडु तट पर स्थित है। सतह में आने के बाद इस सिस्टम का असर खत्म हो जाएगा।

प्रदेश में 28 दिसंबर के बाद तेज ठंड पड़ने के आसार हैं।

राजधानी रायपुर का मौसम: रायपुर शहर में आज आकाश साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है।

Exit mobile version