सूरजपुर। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक में ही मालिक ट्रक ड्राइवर का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान अंबिकापुर निवासी के रूप में हुई है, जो खुद ट्रक का मालिक भी था। ट्रक क्रमांक CG 15 DF 8459 को लेकर वह कोयला परिवहन का काम करता था। बताया जा रहा है कि हाल ही में आसपास की कोयला खदानें बंद होने और आमगांव खदान में 10-12 दिन तक लोडिंग न मिलने से वह मानसिक रूप से परेशान था।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, खदान प्रबंधन की मनमानी और कामकाज में आ रही रुकावट से कई ट्रक मालिक और ड्राइवर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं परिस्थितियों के चलते ड्राइवर ने यह आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
