March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Politics

Giraudhpuri Dham Development: अनुसूचित जाति समाज को बड़ी सौगात, पायलट प्रशिक्षण सहायता, गिरौधपुरी धाम के विकास सहित बजट बढ़ा

Giraudhpuri Dham Development
Giraudhpuri Dham Development

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जांजगीर-चांपा में आयोजित अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक में बजट को 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये कर दिया गया। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि हर साल अनुसूचित जाति वर्ग के 5 युवाओं को पायलट प्रशिक्षण के लिए आर्थिक सहायता दी जाएगी। साथ ही, गिरौधपुरी धाम के विकास हेतु 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान में प्रदत्त अधिकारों की रक्षा के साथ-साथ बाबा गुरु घासीदास के ‘मनखे-मनखे एक समान’ संदेश को आगे बढ़ाते हुए सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।

इस बैठक में नालंदा परिसर निर्माण, दिल्ली ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीट वृद्धि, स्मार्ट क्लास रूम्स, कोचिंग सहायता, और धार्मिक स्थलों के विकास सहित 49 करोड़ से अधिक की योजनाओं को मंजूरी दी गई।

बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, प्राधिकरण उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब, मंत्रीगण, सांसद, विधायक, वरिष्ठ अधिकारी और 17 जिलों के कलेक्टर शामिल हुए। बैठक में लंबित योजनाओं को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए।