June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG latest news: महिला ने महानदी में लगाई छलांग, गोताखोरों की तलाश के बीच मिली दूसरी महिला की लाश

CG latest news
CG latest news

आरंग। छत्तीसगढ़ के आरंग थाना क्षेत्र से सोमवार सुबह एक सनसनीखेज मामला सामने आया । पारागांव स्थित नेशनल हाईवे-53 पर बने महानदी पुल से एक महिला ने छलांग लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तुरंत तलाश शुरू की। लेकिन इसी दौरान पुल से कुछ दूरी पर एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ मिला, जिसने सभी को चौंका दिया।

पुलिस के मुताबिक, मिला शव 2-3 दिन पुराना है। मृतका ने साड़ी पहनी हुई थी और उसके बाल सफेद थे। अनुमान लगाया जा रहा है कि शव किसी बुजुर्ग महिला का है। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं, गोताखोर अब भी उस महिला की तलाश कर रहे हैं, जिसने आज सुबह पुल से कूदने की कोशिश की थी। जानकारी के अनुसार, पुल पर एक स्कूटी और रेलिंग पर बंधा दुपट्टा मिला, जिससे महिला के नदी में छलांग लगाने की आशंका मजबूत हुई।

जांच में पता चला कि स्कूटी रायपुर निवासी 27 वर्षीय स्वाती त्रिवेदी की है। करीब ढाई माह पहले वह मां बनी थी और अपने मायके पारागांव में राखी मनाने आई थी। अचानक उसकी स्कूटी और दुपट्टा पुल पर मिलने से घटना की गुत्थी और उलझ गई है।

CG latest news
CG latest news

पुलिस का कहना है कि स्वाती को किसी ने कूदते नहीं देखा, लेकिन गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं। इस बीच दूसरी महिला की लाश मिलने से जांच और भी पेचीदा हो गई है।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response