March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Badi Khabar

संत समाज ने की अमनदत्त ठाकुर पर कार्रवाई की मांग, धर्म अपमान और आर्थिक अनियमितता का आरोप

रायपुर में संत समाज के प्रतिनिधि कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए, जिसमें अमनदत्त ठाकुर उर्फ स्वामी अभिरामदास के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।"
“रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए संत समाज के प्रतिनिधि — अमनदत्त ठाकुर उर्फ स्वामी अभिरामदास के खिलाफ कार्रवाई की मांग।”

रायपुर, छत्तीसगढ़ – संत समुदाय ने मंगलवार को रायपुर कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर कुशालपुर निवासी अमनदत्त ठाकुर उर्फ स्वामी अभिरामदास के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संतों का आरोप है कि अमनदत्त ठाकुर सनातन धर्म के प्रतीकों और वेशभूषा का दुरुपयोग कर रहा है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।

ज्ञापन में कहा गया है कि अमनदत्त स्वयं को संत बताकर न केवल धर्म का अपमान कर रहा है, बल्कि गौसेवा के नाम पर लोगों से धन एकत्र कर अवैध रूप से लाखों रुपये की कमाई भी कर रहा है। संत समाज ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाए और दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाए।

संत समुदाय ने यह भी चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कदम नहीं उठाए गए, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान कई प्रमुख संत और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।