June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Badi Khabar Chhattisgarh

Chhattisgarh Administration : छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे IAS विकासशील, ADB से हुए रिलीव

Chhattisgarh Administration
Chhattisgarh Administration

रायपुर। छत्तीसगढ़ को नया मुख्य सचिव मिल गया है। 1994 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विकासशील को राज्य का 13वां मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB), मनीला में कार्यकारी निदेशक के पद पर थे। भारत सरकार के अनुरोध पर उन्हें समय से पहले रिलीव कर दिया गया है और वे अगले हफ्ते रायपुर लौट रहे हैं।

विकासशील का प्रशासनिक करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर के रूप में काम किया है। राज्य शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभाई। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और जल शक्ति मंत्रालय में भी सेवाएं दीं। जल जीवन मिशन के मिशन डायरेक्टर के रूप में उनका काम उल्लेखनीय रहा।

मार्च 2025 में उन्हें केंद्र सरकार ने सचिव-ग्रेड में एंपैनल किया था। यह उनकी वरिष्ठता और अनुभव का बड़ा सम्मान माना गया। उनकी पत्नी निधी छिब्बर, जो 1994 बैच की IAS अधिकारी हैं, वे भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से रिलीव होकर छत्तीसगढ़ लौट रही हैं।

मौजूदा मुख्य सचिव का कार्यकाल समाप्त

छत्तीसगढ़ के मौजूदा मुख्य सचिव अमिताभ जैन का कार्यकाल 30 सितंबर 2025 को समाप्त हो रहा है। उन्हें जून 2025 में 3 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था। माना जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद वे राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त बनाए जा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ के अब तक के मुख्य सचिव

अरुण कुमार – 30 अक्टूबर 2000 से 31 जनवरी 2003

एस.के. मिश्रा – 31 जनवरी 2003 से 30 जून 2004

ए.के. विजयवर्गीय – 1 जुलाई 2004 से 7 नवंबर 2005

आर.पी. बागी – 7 नवंबर 2005 से 31 जनवरी 2007

शिवराज सिंह – 31 जनवरी 2007 से 31 जुलाई 2008

पी. जॉय उमेन – 31 जुलाई 2008 से 7 फरवरी 2012

सुनील कुमार – 7 फरवरी 2012 से 28 फरवरी 2014

विवेक ढांड – 28 फरवरी 2014 से 11 जनवरी 2018

अजय सिंह – 11 जनवरी 2018 से 2 जनवरी 2019

सुनील कुजूर – 2 जनवरी 2019 से 31 अक्टूबर 2019

आर.पी. मंडल – 31 अक्टूबर 2019 से 30 नवंबर 2020

अमिताभ जैन – 1 दिसंबर 2020 से 30 सितंबर 2025 तक

और अब 13वें मुख्य सचिव होंगे विकासशील।

छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव नियुक्ति, IAS विकासशील, ADB से रिलीव, छत्तीसगढ़ ब्यूरोक्रेसी न्यूज़, IAS पोस्टिंग रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रशासन, मुख्य सचिव सूची

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response