March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CG Crime news : पैरा के ढेर से उठता धुआं बना रहस्य, खेत में मिला 95 वर्षीय बुजुर्ग का जला शव, इलाके में दहशत

CG Crime news
CG Crime news

खैरागढ़ | छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के मानपुर नाका क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खेत में रखे पैरा (भूसा) के ढेर के भीतर एक बुजुर्ग का जला हुआ शव बरामद किया गया। खेत से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। आग के बीच मानव शव दिखाई देने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।

मौके से मिली छड़ी और अन्य पहचान के आधार पर मृतक की पहचान दुर्जनराम वर्मा (95 वर्ष), पिता स्वर्गीय धरसिया वर्मा, निवासी मानपुर नाका क्षेत्र के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बुजुर्ग अक्सर उसी खेत के आसपास समय बिताया करते थे, जहां पैरा का ढेर रखा था। ऐसे में घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में हादसा, लापरवाही या आपराधिक साजिश—तीनों पहलुओं को ध्यान में रखा गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News