बलरामपुर। तहसील कार्यालय रामानुजगंज में शराब के नशे में धुत होकर हंगामा मचाने वाले सहायक ग्रेड-03 प्रवीण कुमार लकड़ा पर बड़ी कार्रवाई हुई है। कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने तत्काल प्रभाव से प्रवीण कुमार लकड़ा को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय) बलरामपुर तय किया गया है। इस दौरान उन्हें नियम अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।
बता दें कि प्रवीण कुमार लकड़ा ने तहसीलदार कार्यालय में नशे की हालत में घंटों उत्पात मचाया था। काम में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम-9 (1)(क) के तहत यह कार्रवाई की है। यह मामला सोशल मीडिया और पोर्टल पर प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आया और निलंबन आदेश जारी किया।
