September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

BREAKING NEWS : गरियाबंद मुठभेड़ में बड़ी सफलता – 3 करोड़ से अधिक के इनामी 10 नक्सली ढेर, शीर्ष कमांडर बालाकृष्णन मारा गया

BREAKING NEWS
BREAKING NEWS

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। गुरुवार को मटाल पहाड़ियों में हुई भीषण मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों पर कुल 3 करोड़ 4 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इनमें सबसे बड़ा नाम मनोज उर्फ मोडेम बालाकृष्णन उर्फ भास्कर उर्फ बालन्ना का है, जो नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य था।

सर्च ऑपरेशन में घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद किए गए। जब्त किए गए हथियारों में AK-47, SLR, इंसास, 303 रायफल और 12 बोर गन शामिल हैं। सभी नक्सलियों के शव और बरामद हथियार दो हेलीकॉप्टरों से गरियाबंद रक्षित केंद्र लाए गए।

अधिकारियों के बयान

एडीजी एंटी नक्सल ऑपरेशन विवेकानंद सिन्हा ने कहा, “नक्सलियों को नए ठिकाने बनाने से पहले ही खत्म कर दिया गया है। ऑपरेशन अभी भी जारी है।”
आईजी अमरेश मिश्रा ने जवानों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने शस्त्र पूजन से पहले रक्त पूजन की शपथ ली थी और उसे निभाया।
एसपी निखिल राखेचा ने कहा कि 8 महीने पहले आत्मसमर्पण की अपील की गई थी और आज भी यह अवसर नक्सलियों के लिए खुला है कि वे मुख्यधारा से जुड़ें।

मारे गए नक्सलियों की पहचान

मनोज उर्फ मोडेम बालाकृष्णन (भास्कर/बालन्ना) – सेंट्रल कमेटी सदस्य, AK-47, वारंगल (तेलंगाना), इनाम – ₹1.5 करोड़

प्रमोद उर्फ पांडू (चंद्रन्ना) – ओडिशा राज्य कमेटी सदस्य, AK-47, निवासी आंध्रप्रदेश, इनाम – ₹65 लाख

विमल उर्फ मंगन्ना (सुरेश) – तकनीकी टीम प्रभारी, SLR, आदिलाबाद निवासी, इनाम – ₹18 लाख

विक्रम उर्फ मंजु – ACM, 303 रायफल, सुकमा निवासी, इनाम – ₹13 लाख

उमेश पिता सुकनू – SDK एसी डिप्टी कमांडर, SLR, नारायणपुर निवासी, इनाम – ₹13 लाख

रजीता पति डमरू – ACM, SLR, कांकेर निवासी, इनाम – ₹13 लाख

अंजली पति कृष्णा – तकनीकी टीम एसीएम, सिंगल शॉट, इनाम – ₹13 लाख

सिंधु – तकनीकी टीम एसीएम, इंसास, इनाम – ₹13 लाख

आरती – पीएम-06 कंपनी सदस्य, SLR, इनाम – ₹3 लाख

समीर – पीएम तकनीकी टीम (उषा का गार्ड), 12 बोर गन, इनाम – ₹3 लाख

राज्यवार घोषित इनाम

छत्तीसगढ़ सरकार : ₹1.60 करोड़

ओडिशा सरकार : ₹72 लाख

आंध्रप्रदेश सरकार : ₹72 लाख

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response