March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Gariaband Leopard : शिकारियों का जाल बना मौत का फंदा! 7 दिन से तड़प रहा तेंदुआ, SDO ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

Gariaband Leopard
Gariaband Leopard

गरियाबंद । उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के वन परिक्षेत्र तौरेंगा में शिकारियों के जाल में फंसकर एक तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। गले में दो तार वाले फंदे फंसे होने के कारण तेंदुआ बीते सात दिनों से दर्द और दम घुटने की हालत में था। कमजोरी के चलते वह आबादी क्षेत्र के पास झाड़ियों में छिपा मिला और दहाड़ता रहा।

Gariaband Leopard
Gariaband Leopard

ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग हरकत में आया। सहायक संचालक गोपाल कश्यप (SDO) के नेतृत्व में एंटी-पोचिंग टीम और ड्रोन की मदद से तेंदुए की तलाश की गई। ड्रोन फुटेज में उसके गले पर गहरे जख्म साफ नजर आए। जंगल सफारी टीम के पहुंचने से पहले अंधेरा होने की आशंका को देखते हुए SDO ने जान की परवाह किए बिना खुद रेस्क्यू ऑपरेशन संभाला। इस दौरान तेंदुए ने हमला भी किया, लेकिन सूझबूझ से उसे पिंजरे में सुरक्षित बंद कर लिया गया।

Gariaband Leopard
Gariaband Leopard

रात में डॉक्टरों की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर फंदे निकाले और इलाज शुरू किया। उपनिदेशक वरुण जैन ने पुष्टि की कि तेंदुआ करीब 4 साल का नर है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। स्वस्थ होने पर उसे जंगल में छोड़ा जाएगा। अज्ञात शिकारियों की सूचना देने पर ₹5,000–₹10,000 का इनाम घोषित किया गया है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News