March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Badi Khabar Chhattisgarh

CG Cabinet Expansion 2025: नए मंत्रियों के लिए सफेद फॉर्च्यूनर तैयार, कल होगा बड़ा ऐलान!

CG Cabinet Expansion 2025
CG Cabinet Expansion 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार (Cabinet Expansion) की अटकलें अब लगभग खत्म होती नज़र आ रही हैं। सूत्रों के अनुसार, 20 अगस्त को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 3 नए मंत्री शपथ ले सकते हैं।

इससे पहले रायपुर स्थित स्टेट गैरेज में संभावित मंत्रियों के लिए नई सरकारी गाड़ियों को तैयार करने का काम तेज़ी से शुरू हो गया है। जानकारी के मुताबिक, तीन सफेद फॉर्च्यूनर गाड़ियों की सर्विसिंग और ट्रायल रन कराए जा रहे हैं। इनमें से दो गाड़ियां पूरी तरह तैयार हो चुकी हैं, जबकि तीसरी गाड़ी अभी परीक्षण में है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कैबिनेट विस्तार को लेकर कहा – “राज्यपाल रमेन डेका ने संकेत दे दिया है, इसलिए कल कुछ बड़ा होने वाला है।” इससे पहले राज्यपाल ने भी राजभवन में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम का जिक्र किया था।

राजभवन में तैयारियां पूरी

राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। रेड कार्पेट बिछाने से लेकर गणमान्य लोगों की लिस्ट तैयार की जा चुकी है। सूत्रों का कहना है कि शपथ ग्रहण हरियाणा मॉडल पर आधारित होगा। हरियाणा में 90 विधायक होने पर 14 मंत्री हैं, ठीक वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी 90 विधायक होने की स्थिति में 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं।

नए चेहरों को मिल सकती है जगह

भाजपा संगठन से जुड़े सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि इस बार नए चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। चर्चाओं में अंबिकापुर के विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग से गुरू खुशवंत सिंह और दुर्ग के गजेंद्र यादव के नाम सबसे आगे बताए जा रहे हैं।