June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Badi Khabar Chhattisgarh

Breaking news:छत्तीसगढ़ कर्मचारियों को 55% महंगाई भत्ता, सीएम साय का बड़ा ऐलान

Breaking news
Breaking news

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों अधिकारी-कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत की घोषणा हुई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। अब राज्य के अधिकारी-कर्मचारियों को भी केंद्र के कर्मचारियों के समान 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

सीएम साय ने कहा कि अब तक छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत डीए दिया जा रहा था, जबकि केंद्र सरकार के अधिकारी-कर्मचारी 55 प्रतिशत डीए पा रहे थे। इस अंतर को खत्म करने के लिए राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली जैसे बड़े त्यौहार से पहले यह निर्णय कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। इससे अधिकारी-कर्मचारियों को आर्थिक राहत और अतिरिक्त प्रोत्साहन मिलेगा।

Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response