गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे (NH) पर एक बार फिर भारी जाम लग गया। करिआम आरटीओ बेरियर के पास बीती रात ट्रक और ट्रेलर के फंस जाने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। हाईवे पर जाम की वजह से अमरकंटक, जबलपुर, अनूपपुर, मनेंद्रगढ़ और उत्तर प्रदेश जाने वाले हजारों यात्री परेशान हो गए।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाईवे पर निर्माण कार्य जारी है और बारिश की वजह से सड़क किनारे कीचड़ भर गया है। इस वजह से वाहन अक्सर फंस जाते हैं, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन जाती है।
जाम खुलवाने के लिए पुलिस और यातायात विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। प्रशासन का कहना है कि हाईवे को जल्द से जल्द चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
