September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Other

Chhattisgarh : 10 बड़े नक्सली लीडर्स के खात्मे पर DGP ने जवानों के साथ मनाया जश्न, गरियाबंद में खाया ‘बड़ा खाना’

Chhattisgarh
chhattisgarh

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। ई-30, एसटीएफ, सीएएफ और कोबरा 207 बटालियन की संयुक्त कार्रवाई में लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन में 10 बड़े नक्सली लीडर्स को मार गिराया गया। इस उपलब्धि के बाद गरियाबंद पुलिस लाइन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां डीजीपी अरुण देव गौतम ने जवानों के साथ ‘बड़ा खाना’ खाकर उनकी हौसला-अफजाई की।

इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल ऑपरेशन) विवेकानंद सिन्हा, रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा, बीएसएफ, सीआरपीएफ और कोबरा 207 बटालियन के अधिकारी भी मौजूद रहे। डीजीपी ने ऑपरेशन में शामिल सभी जवानों और अधिकारियों को बधाई दी और कहा कि यह सफलता पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है।

गरियाबंद पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने भी जवानों के साहस और समर्पण की सराहना की और कहा कि इस अभियान से क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response