March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Badi Khabar

रायपुर में सड़क पर सामान रखने वालों की खैर नहीं, निगम लगाएगा ई-चालान

Raipur Municipal Commissioner Vishwadeep announcing e-challan for construction material on roads
Now in Raipur, keeping materials on the road may cost you — Corporation to issue e-challan through video evidence

रायपुर। अगर आप घर बनाते समय या अन्य किसी कारण से सड़क पर निर्माण सामग्री या कोई भी सामान रख देते हैं, तो अब सतर्क हो जाइए। रायपुर नगर निगम ने अब ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने बताया कि सड़क पर मटेरियल या किसी भी प्रकार की वस्तु रखने वालों की वीडियोग्राफी करवाई जाएगी। इसके आधार पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ ई-चालान जारी कर जुर्माना वसूला जाएगा।

यह प्रक्रिया ठीक उसी तरह होगी जैसे ट्रैफिक पुलिस ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर ई-चालान जारी करती है। नगर निगम का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

अब शहरवासी सड़क को अतिक्रमण से मुक्त रखें, नहीं तो ई-चालान के जरिए जुर्माना भरने के लिए तैयार रहें।