CG Box News Badi Khabar पाकिस्तान को सबक सिखाएगा भारत, दुस्साहस का भुगतेगा खामियाजा: CM विष्णुदेव साय
Badi Khabar Breaking news

पाकिस्तान को सबक सिखाएगा भारत, दुस्साहस का भुगतेगा खामियाजा: CM विष्णुदेव साय

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंबई का कार्यक्रम रद्द कर रायपुर लौटने के बाद कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के लिए पाकिस्तान को सबक सिखाया जाएगा। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान के दुस्साहस का जवाब देना जरूरी है। CCS की बैठक में लिए गए फैसले उनके लिए करारा जवाब हैं। भारत पाकिस्तान को उसकी हरकतों का खामियाजा भुगताएगा।”

सीएम साय ने बताया कि उनका दो दिवसीय मुंबई दौरा था, लेकिन जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश की मृत्यु के कारण वे वापस लौट आए। वे दिनेश के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। उद्योग मंत्री मुंबई में कार्यक्रम पूरा कर लौटेंगे।

सीसीएस की बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ लिए गए पांच प्रमुख फैसलों पर सीएम ने कहा, “पहले भी पाकिस्तान को उसके हमलों का जवाब दिया गया, लेकिन वह सुधर नहीं रहा। इस बार के दुस्साहस का उसे भारी मूल्य चुकाना पड़ेगा।”

Exit mobile version