March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

Bilaspur Crime News: पुजारी हत्या का खुलासा, 12 घंटे में नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार, अवैध संबंध निकला वजह

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News

तखतपुर (बिलासपुर)। तखतपुर के परसाकापा स्थित पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। घटना के 12 घंटे के भीतर पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। जांच में सामने आया कि पुजारी और आरोपी की पत्नी के बीच अवैध संबंध था, जो हत्या की मुख्य वजह बना।

Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News

मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिला शव
रविवार सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में मंदिर परिसर से पुजारी का शव खून से लथपथ हालत में बरामद हुआ। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमले के निशान पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी राजनेश सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पूजा के बहाने बुलाकर की हत्या
पुलिस की जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सुरेश धुरी ने बदला लेने के लिए अपने दोस्तों के साथ मिलकर साजिश रची। शनिवार रात मोटरसाइकिल की पूजा के बहाने पुजारी को बुलाया गया और ईंट व सस्पेंशन पाइप से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई।

मुख्य आरोपी
मुख्य आरोपी

तेजी से हुआ केस का खुलासा
एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, तखतपुर थाना टीम और ACCU टीम की सक्रियता से महज 12 घंटे में आरोपियों की पहचान कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।