March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़: बीमार बाघिन ‘बिजली’ को जामनगर भेजने की तैयारी, रेलवे में विशेष कोच

tigar photo
tigar photo

रायपुर, 07 अक्टूबर: छत्तीसगढ़ की मशहूर जंगल सफारी रायपुर की बाघिन ‘बिजली’ गंभीर रूप से बीमार है। किडनी की गंभीर समस्या के कारण उसकी हालत बिगड़ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार और वन विभाग ने उसे बेहतर इलाज के लिए गुजरात के जामनगर स्थित अंबानी फाउंडेशन के वाइल्डलाइफ हॉस्पिटल भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए भारतीय रेलवे में विशेष कोच तैयार किया गया है।

छत्तीसगढ़ में पहली बार किसी वन्यजीव, खासकर राष्ट्रीय धरोहर बाघिन, के लिए इतने बड़े स्तर पर चिकित्सा व्यवस्था की गई है। बिजली को आज विशेष सुरक्षा के साथ जंगल सफारी से रायपुर रेलवे स्टेशन ले जाया जाएगा। वन विभाग, रेलवे और स्थानीय प्रशासन की टीमें इस दौरान सतर्क रहेंगी।

बाघिन की हालत को देखते हुए वन विभाग ने केंद्र सरकार से विशेष रेल कोच की अनुमति मांगी, जो 24 घंटे में मिल गई—यह अपने आप में रिकॉर्ड है। पिछले एक सप्ताह से देशभर के पशु चिकित्सक जंगल सफारी में डेरा डाले थे, लेकिन किडनी की बिगड़ती स्थिति के कारण अब अत्याधुनिक उपचार जरूरी है।

जामनगर के अस्पताल में बाघिन की गहन जांच होगी और उसे ICU जैसी सुविधाओं में रखा जाएगा। यह अस्पताल वन्यजीवों, खासकर बाघों, के इलाज के लिए प्रसिद्ध है।