जांजगीर-चांपा, शिवरीनारायण। नगर पंचायत ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कदम उठाया। नगर पंचायत की प्रस्तावित भूमि पर कब्जा करने वाले अवैध कब्जाधारियों ने नोटिस मिलने के बाद भी अपनी जगह खाली नहीं की।
नगर पंचायत ने इस पर बुलडोजर से कार्रवाई करते हुए इस्लामिक मुस्लिमीन शिक्षा समिति (मदरसा) और गोमाता औषधालय पर कार्यवाही की। कब्जाधारियों को 15 अक्टूबर तक भूमि छोड़ने का समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने आदेश का पालन नहीं किया।

यह भूमि शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण के लिए प्रस्तावित थी। नगर पंचायत की सख्त कार्रवाई के तहत कार्रवाई का खर्च भी कब्जाधारी संस्थाओं से वसूला जाएगा।
कार्यवाही के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष, SDM, तहसीलदार और ASP सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा। नगर पंचायत के इस सख्त रुख से शिवरीनारायण में हड़कंप मच गया।

