रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर के महानदी भवन में मंत्रिमंडल की अहम बैठक शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री के आगामी विदेश दौरे से पहले हो रही यह बैठक राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी, जिनमें सबसे बड़ा मुद्दा मंत्रिमंडल विस्तार का है। माना जा रहा है कि इस बैठक में तीन नए मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। इसके बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं इन नामों का ऐलान करेंगे।
राजनीतिक हलकों में इस बैठक को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, क्योंकि नए मंत्रियों के शामिल होने से राज्य की सत्ता समीकरणों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
