September 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Other

Chhattisgarh Revenue Department : संभागायुक्त कावरे का बड़ा कदम, एक साल में 2600 से ज्यादा प्रकरणों का निराकरण, अब ऑनलाइन मिल रही सुविधा

Chhattisgarh Revenue Department
Chhattisgarh Revenue Department

रायपुर। रायपुर संभागायुक्त आईएएस महादेव कावरे ने न्यायालयीन कार्यों को तेज़ और पारदर्शी बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान आयुक्त एवं अपर आयुक्त न्यायालय में कुल 2607 प्रकरणों का निराकरण कर अभिलेख कोष्ठ में जमा कराया गया।

संभागायुक्त ने सुनवाई की प्रक्रिया को व्यवस्थित करते हुए सप्ताह में तय दिनों पर पेशी नियत की है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को आयुक्त न्यायालय तथा मंगलवार और गुरुवार को अपर आयुक्त न्यायालय में सुनवाई हो रही है। इसी प्रयास से पिछले एक वर्ष में 2426 प्रकरणों का निराकरण किया गया है।

निराकृत प्रकरणों के आदेश अब पूरी तरह ऑनलाइन अपलोड किए जा रहे हैं, जिन्हें अपीलार्थी व उत्तरवादी केस नंबर डालकर देख सकते हैं। साथ ही आदेश की प्रति भी वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है।

राजस्व विभाग की वेबसाइट https://revenue.cg.nic.in
पर जाकर प्रकरण की स्थिति, आदेश और सुनवाई की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो रही है। अपीलार्थी, उत्तरवादी और अधिवक्ताओं के मोबाइल नंबर ऑनलाइन दर्ज किए जा रहे हैं, जिससे पंजीयन नंबर और अगली सुनवाई तिथि की जानकारी SMS के जरिए सीधे मोबाइल पर पहुंच रही है।

इसके अलावा, 5 वर्ष से अधिक पुराने प्रकरणों को प्राथमिकता से निपटाने के लिए हर सप्ताह संभागायुक्त स्वयं सुनवाई कर रहे हैं। यह पहल न्यायालयीन कार्यों में पारदर्शिता और लोगों की सुविधा बढ़ाने में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।

My name is Yugal Bhardwaj. I am from Limtara village in Sakti district, Chhattisgarh, and I am currently associated with CG Box News. I am pursuing a B.Sc. in Electronic Media at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur. I have a strong interest in journalism and digital media. I enjoy working in reporting, news and content writing, video production, editing, videography, and communication. I continuously strive to learn new things and improve my skills. My goal is to use my creativity, dedication, and practical experience to establish myself as a responsible and influential journalist in the media industry.
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response