March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

Crime news : बंद दरवाज़ों के पीछे हैवानियत, नौकरी का झांसा देकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, दो महिला समेत चार जेल में

Crime news
Crime news

सक्ती | सक्ती जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवती को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। मालखरौदा थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों और अपराध में सहयोग करने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सभी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Crime news
Crime news

पुलिस के अनुसार पीड़िता के माता-पिता हैदराबाद में मजदूरी करते हैं और वह गांव में अपने बुजुर्ग दादा-दादी के साथ रहती थी। 31 अक्टूबर की शाम वह तालाब के पास गई थी, जहां आरोपियों ने उसे गहने, कपड़े और सक्ती में काम दिलाने का लालच दिया। इसके बाद युवती को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर कमरे में बंद कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

Crime news
Crime news

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई की गई। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल किया, जिसके बाद चारों को जेल भेज दिया गया।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News