March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Politics

CG NEWS : छत्तीसगढ़ में सचिन पायलट का तीन दिवसीय दौरा, 8 जिलों में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान में होंगे शामिल

CG NEWS
CG NEWS

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट 16 से 18 सितंबर तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। उनके आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा देखी जा रही है। इस दौरान वे राज्य के 8 जिलों में कांग्रेस के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ हस्ताक्षर अभियान, रैली और पदयात्रा में हिस्सा लेंगे।

पहले दिन सचिन पायलट 16 सितंबर को रायगढ़, कोरबा में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 17 सितंबर को वे बिलासपुर जिले के रतनपुर और तखतपुर, फिर मुंगेली, बेमेतरा और राजनांदगांव में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ अभियान का नेतृत्व करेंगे।

दौरे के तीसरे दिन 18 सितंबर को सचिन पायलट राजनांदगांव और दुर्ग जिले में रैली और पदयात्रा करेंगे। वे भिलाई में भी इस अभियान में शामिल होंगे।

दौरे के दौरान कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे मुलाकात करेंगे और स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। ब्लॉक और जिला स्तर की कमेटियों के कामकाज पर भी चर्चा की जाएगी। हाल ही में पार्टी में आंतरिक कलह की स्थिति बनी थी, ऐसे में उनका दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में अहम माना जा रहा है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News