जगदलपुर। कांग्रेस अब छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी के आरोपों को लेकर हमलावर हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (PCC चीफ) दीपक बैज ने कहा कि जिस तरह कर्नाटक, बिहार और महाराष्ट्र में वोट चोरी के मामले सामने आए हैं, वैसे ही छत्तीसगढ़ में भी जल्द ही तथ्य उजागर किए जाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी कर भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया। बैज का कहना है कि इस गठजोड़ से बीजेपी को अनुचित लाभ मिला है और कांग्रेस इसके खिलाफ सबूतों के साथ जल्द खुलासा करेगी।
Chhattisgarh
Politics
Chhattisgarh vote theft: छत्तीसगढ़ में वोट चोरी का आरोप, जल्द खुलासा करेगी कांग्रेस – दीपक बैज
- by cgboxnews_admin
- September 2, 2025
- 616 Views
- 1 year ago
