राजनांदगांव | राजनांदगांव में बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से अवैध रूप से लाई जा रही एमपी निर्मित लाखों की शराब बरामद की है। टीम ने आरके नगर क्षेत्र में नाकाबंदी लगाकर संदिग्ध कार को रोका, जहां तलाशी में भारी मात्रा में अवैध मदिरा मिली। कार सवार दो तस्कर—मनोज आचार्य एवं रोशन साहू—को मौके पर गिरफ्तार किया गया।
एसपी अंकिता शर्मा के निर्देश पर क्षेत्र में नशीले पदार्थों और अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। पकड़े गए आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड कई जिलों में दर्ज हैं। पुलिस इनके नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। जब्त शराब, कार और मोबाइल समेत कुल कीमत लगभग 7.46 लाख रुपए बताई जा रही है।

