March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh Sports

Sports news : मरदाकला में रोमांचक फाइनल का फैसला आख़िरी ओवर में! खुर्शीपार ने जीता राजा कचना ध्रुवा कप 2025

Sports news
Sports news

गरियाबंद | गरियाबंद जिले के विकासखंड अंतर्गत ग्राम मरदाकला में आयोजित राजा कचना ध्रुवा कप क्रिकेट प्रतियोगिता–2025 का आज बेहद रोमांचक अंदाज़ में समापन हुआ। फाइनल मुकाबला खुर्शीपार और आदिवासी क्रिकेट इलेवन मरदाकला के बीच खेला गया, जिसमें दर्शकों को आख़िरी ओवर तक सांस रोक देने वाला मुकाबला देखने को मिला।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आदिवासी क्रिकेट इलेवन मरदाकला की टीम ने निर्धारित 7 ओवर में 73 रन बनाए और खुर्शीपार को जीत के लिए 74 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी खुर्शीपार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया और खिताब अपने नाम कर लिया।

इस ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। यह टूर्नामेंट ग्रामीण अंचलों की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने में अहम साबित हुआ। समापन अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष लालिमा पारस ठाकुर, जनपद सदस्य ममता मरकाम, सरपंच उदरज सोरी, दिनेश नेताम, हेमकुमारी सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News