June 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Cyber crime raipur : रायपुर में WhatsApp पर फर्जी शादी कार्ड से 4.80 लाख की ऑनलाइन ठगी

Cyber crime raipur
Cyber crime raipur

रायपुर। राजधानी रायपुर में ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों ने व्हाट्सएप पर फर्जी शादी का ई-कार्ड भेजकर एक बीमा सलाहकार को 4.80 लाख रुपये का चूना लगा दिया। यह घटना 19 अगस्त को हुई। राजेंद्र नगर निवासी 57 वर्षीय देवेंद्र सिंह रिसम को किसी अनजान नंबर से शादी में आने का निमंत्रण मिला। देवेंद्र ने जैसे ही ई-कार्ड खोलने की कोशिश की, उनका मोबाइल अचानक ब्लिंक करने लगा और कुछ देर बाद काम करना बंद कर दिया।

इसके बाद अलग-अलग किस्तों में उनके बैंक खाते से पैसे निकलने लगे। अचानक इतने बड़े लेन-देन देखकर देवेंद्र घबरा गए और तुरंत बैंक पहुंचे। वहां उन्होंने अपना खाता ब्लॉक कराया और हेल्पलाइन नंबर 1920 पर कॉल करके रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद वे सिविल लाइन पुलिस थाने पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने साइबर ठगी का केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि अज्ञात लिंक या ई-कार्ड खोलने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी संदिग्ध लिंक को क्लिक करने से मोबाइल हैक होने और बैंकिंग डिटेल चोरी होने का खतरा रहता है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), Myself yugal, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, content writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News
Terimakasih Kepada
Digital Forensics & Incident Response