March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Sunny leone : रायपुर में सनी लियोनी के इवेंट पर सस्पेंस खत्म! पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Sunny leone raipur update
Sunny leone raipur update

रायपुर | बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी के रायपुर दौरे को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब पुलिस ने स्थिति साफ कर दी है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट का कहना है कि अभिनेत्री के किसी भी कार्यक्रम को लेकर प्रशासन से कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई है। ऐसे में यह लगभग तय माना जा रहा है कि सनी लियोनी फिलहाल रायपुर नहीं आ रही हैं।

पुलिस कमिश्नरेट रायपुर की एडिशनल डीसीपी (मध्य) ने जानकारी देते हुए कहा कि यदि कोई आयोजनकर्ता बिना अनुमति के कार्यक्रम आयोजित करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने साफ किया है कि अब तक किसी भी तरह के इवेंट के लिए आवेदन या परमिशन नहीं मांगी गई है।

दरअसल पहले दावा किया जा रहा था कि सनी लियोनी 22 तारीख को रायपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी। यह खबर फैलते ही सोशल मीडिया पर विरोध शुरू हो गया। बजरंग दल सहित कई संगठनों ने आयोजन पर आपत्ति जताई और इसे सामाजिक मूल्यों के खिलाफ बताया।

संगठनों का कहना था कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं पर गलत असर पड़ता है और रायपुर की सांस्कृतिक छवि को नुकसान होता है। बढ़ते विवाद के बीच अब पुलिस की पुष्टि ने पूरे मामले पर विराम लगा दिया है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News