March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG NEWS : रायपुर सिलतरा स्टील प्लांट हादसा, 6 मजदूरों की मौत, सीएम साय ने जताया शोक – घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश

CG NEWS
CG NEWS

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा स्थित गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड प्लांट में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन ढांचा (सिल्ली) गिरने से 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 से अधिक मजदूर घायल हो गए। घायलों में 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। अभी भी मलबे में मजदूर दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतकों के शवों को नारायणा अस्पताल लाया गया है, वहीं घायलों को देवेंद्र नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर कहा— “रायपुर के सिलतरा स्थित फैक्ट्री में हुए हादसे में 6 श्रमिकों की मृत्यु और कई के घायल होने की दुःखद सूचना मिली है। जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं।”

पुलिस और जिला प्रशासन लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। हादसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

मृत मजदूरों के नाम

निर्मलकर मलिक

नारायण

घनश्याम मनोहर घोरमारे

तुलसीराम धुत्त

कलीगोटला प्रसन्न कुमार

जीएल प्रसन्न कुमार

घायल मजदूरों के नाम

मौतु यादव

दिप्तेंद्र

जयप्रकाश वर्मा

पवन कुमार

चंद्र प्रकाश

चकेधार राव

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News