March 7, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

CG news: तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों को रौंदा, चार की मौत, तीन गंभीर घायल

CG news
CG news

रायगढ़। जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडातराई गांव में रविवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। रायगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठे सात मवेशियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में चार मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन मवेशी गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:30 बजे की है। हरिशंकर साव नामक ग्रामीण अपने गैरेज से पैदल घर लौट रहे थे। तभी कोडातराई स्थित साईं बीज भंडार के पास यह दुर्घटना हुई। ट्रक चालक तेज और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिससे सड़क किनारे बैठे मवेशी उसकी चपेट में आ गए।

ग्रामीणों ने तत्काल ट्रक चालक को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।