March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CRIME NEWS : रायगढ़ में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या, पड़ोसी और नाबालिग हिरासत में, पूछताछ जारी

CRIME NEWS
CRIME NEWS

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ठुसेकेला में हुई चार सदस्यों की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मृतक परिवार के पड़ोसी और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। दोनों से लगातार पूछताछ जारी है और पुलिस देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

गुरुवार सुबह गांव के राजीव नगर मोहल्ले में बुधराम उरांव (35), उसकी पत्नी सहोदरा (30), बेटा अरविंद (10) और बेटी शिवांगी (6) की लाश घर के पीछे बने खाद के ढेर में दबी हुई मिली थी। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी। परिवार की बड़ी बेटी शिवानी (16) की जान बच गई क्योंकि वह कोटमार में रिश्तेदारों के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी।

गांव वालों ने बताया कि बुधराम राजमिस्त्री का काम करता था और मंगलवार शाम को घर लौटने के बाद से उसका घर बंद था। गुरुवार सुबह तेज बदबू आने पर लोगों ने खिड़की से देखा तो खून के धब्बे नजर आए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने अलग-अलग टीम बनाकर जांच शुरू की और संदेहियों से पूछताछ की। इसी दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और आरोपी पड़ोसी को पकड़ लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और शवों को छिपाने की कोशिश की। हत्या की वजह का खुलासा अभी बाकी है।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News