March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh crime

CG CRIME : पानी मांगने के बहाने चैन स्नैचिंग, खैरागढ़ पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, कई जिलों में देते थे वारदात को अंजाम

CG CRIME
CG CRIME

खैरागढ़। पुलिस चौकी जालबांधा और साइबर सेल खैरागढ़ की संयुक्त टीम ने पानी मांगने के बहाने वृद्ध महिला से मंगलसूत्र छीनने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 21 अगस्त को ग्राम सलोनी में हुई थी। आरोपी महिला के घर पानी मांगने पहुंचे और अचानक उसका सोने का मंगलसूत्र छीनकर बाइक से फरार हो गए।

पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के निर्देश पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर ग्राम करमतरा के मकसूदन साहू (21) और ओमप्रकाश साहू (19) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध कबूल किया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी गया मंगलसूत्र, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और करीब साढ़े तीन लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए।

CG CRIME
CG CRIME

बरामद सामान में तीन सोने के लॉकेट, दो नेकलेस, चांदी के कड़े, अंगूठियां, बिछिया, ताबीज, करधन और पायल शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने रायपुर, धमतरी और बालोद में भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

खैरागढ़ पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से इलाके में लगातार बढ़ रही चैन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।