March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

NTPC Korba: NTPC कोरबा में ठेका श्रमिक की मौत, जांच में सामने आई प्रबंधन की लापरवाही, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

NTPC Korba
NTPC Korba

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित एनटीपीसी (NTPC) संयंत्र में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां सीडब्ल्यू स्टेज-II में क्रेन इंस्टॉलेशन के दौरान एक ठेका श्रमिक की मौत हो गई। हादसा 22 अगस्त को हुआ था, लेकिन प्रबंधन ने घटना को दबाने की कोशिश की। मृतक का शव घटना के तुरंत बाद परिजनों के पास हरियाणा भेज दिया गया था।

जैसे ही मामला औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग तक पहुंचा, उप संचालक विजय पोटाई ने जांच टीम गठित की। जांच में सामने आया कि हादसा सुरक्षा इंतजामों की कमी और नियमों की अनदेखी के कारण हुआ।

NTPC Korba
NTPC Korba

मृतक की पहचान हरियाणा निवासी 35 वर्षीय बकृष के रूप में हुई है, जो रेवा इंडस्ट्रीज के ठेके पर काम कर रहा था। ऊंचाई से लोहे की रेलिंग से टकराने के बाद वह नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में इलाज के दौरान अगले दिन उसकी मौत हो गई।

सूत्रों के अनुसार, एनटीपीसी प्रबंधन ने घटना को मीडिया से छिपाने की कोशिश की थी, लेकिन जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद पूरे मामले पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग ने संयंत्र का विस्तृत निरीक्षण कर रिपोर्ट तैयार कर ली है और जल्द बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

NTPC Korba
NTPC Korba