March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

NHM strike : 24 घंटे के अल्टीमेटम के बाद भड़के एनएचएम कर्मचारी, स्वास्थ्य भवन का घेराव – बर्खास्तगी आदेश की कॉपी जलाई

NHM strike
NHM strike

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के कर्मचारी अपनी 10 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार 15वें दिन हड़ताल पर हैं। सोमवार को मिशन प्रबंधन ने सख्ती दिखाते हुए सभी हड़ताली कर्मचारियों को अंतिम 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था कि यदि वे काम पर नहीं लौटते तो उनकी सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी। इस चेतावनी के विरोध में मंगलवार को कर्मचारियों ने स्वास्थ्य संचालनालय का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।

कर्मचारियों ने स्वास्थ्य भवन के बाहर नारेबाजी की और बर्खास्तगी आदेश की प्रतियां फाड़कर जलाईं। इस दौरान उन्होंने मानव श्रृंखला बनाकर सरकार और विभाग के खिलाफ विरोध जताया।

NHM strike
NHM strike

10 सूत्रीय मांगों पर अड़े कर्मचारी
हड़ताली कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी 10 सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक हड़ताल खत्म नहीं होगी।

NHM strike
NHM strike

उनकी प्रमुख मांगों में

नियमितीकरण
पब्लिक हेल्थ कैडर की स्थापना
ग्रेड पे निर्धारण
लंबित 27% वेतन वृद्धि
CR सिस्टम में ट्रांसपेरेंसी
रेगुलर भर्ती में सीटों का आरक्षण
अनुकंपा नियुक्ति
मेडिकल और दूसरे लीव की सुविधा
ट्रांसफर पॉलिसी
मिनिमम 10 लाख तक कैश-लेस मेडिकल इंश्योरेंस शामिल हैं।

प्रबंधन ने चेताया – सेवा समाप्ति होगी
आयुक्त सह मिशन संचालक, एनएचएम छत्तीसगढ़ ने साफ कर दिया है कि सभी जिला चिकित्सा अधिकारियों द्वारा नोटिस जारी किए जा चुके हैं। कार्यकारिणी समिति के निर्णय के बाद अंतिम चेतावनी भी दे दी गई है। अब यदि कर्मचारी कार्यस्थल पर वापस नहीं लौटते तो सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी।