बालोद। देवरीद गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान 28 वर्षीय तामेश्वरी साहू के रूप में हुई है, जो करीब 14 दिन पहले अपने मायके आई थी। बुधवार को उसका शव घर के एक कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही अर्जुंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
परिजनों ने बताया कि उन्होंने तामेश्वरी को फांसी पर लटका देखा, लेकिन उसकी आंख के पास चोट और खून के निशान भी दिखाई दिए, जिससे मामला आत्महत्या के बजाय हत्या की ओर भी इशारा कर रहा है। मृतका की शादी मात्र चार महीने पहले हुई थी।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कहा है कि मौत के वास्तविक कारण का खुलासा रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। गांव में घटना को लेकर मातम और भय का माहौल है।
