March 5, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Breaking news Chhattisgarh

Chhattisgarh budget : प्रदेश की महिलाओं को मिली ऐतिहासिक सौगात! बजट में हुआ ऐसा ऐलान, हर घर में छाएगी खुशी

Chhattisgarh budget
Chhattisgarh budget

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बड़ा ऐलान करते हुए महिलाओं और शिक्षा क्षेत्र को खास प्राथमिकता दी। सदन में बजट पेश करते ही सत्ता पक्ष के विधायकों ने मेज थपथपाकर स्वागत किया। ‘संकल्प’ थीम पर आधारित इस बजट को सरकार के विजन दस्तावेज के रूप में देखा जा रहा है।

वित्त मंत्री ने बताया कि महतारी वंदन योजना के लिए 8200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस फैसले को प्रदेश की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

इसके अलावा बस्तर संभाग के अबूझमाड़ और जगरगुंडा क्षेत्र में एजुकेशन सिटी स्थापित करने की घोषणा की गई है। दोनों परियोजनाओं के लिए 100–100 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। प्रस्तावित एजुकेशन सिटी में प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आईटीआई, प्री-मैट्रिक और पोस्ट-मैट्रिक छात्रावास के साथ शिक्षक आवास की भी व्यवस्था होगी।

सरकार का दावा है कि यह बजट महिलाओं, युवाओं और दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को नई रफ्तार देगा।

Yugal Bhardwaj (Journalist), fondly known as Baba, hails from Limtara village in Sakti district of Chhattisgarh. He is currently pursuing higher education in Raipur. Yugal is a B.Sc. Electronic Media student at Kushabhau Thakre University of Journalism and Mass Communication, Raipur (KTUJM). His keen interest in media studies, production, editing, videography, news writing, reporting, and communication is rapidly propelling him forward in his field. CG Box News