March 6, 2026
Bunglow no-18, Aishwarya Residency, Near VIP Chowk, Raipur, Chhattisgarh, 492001
Chhattisgarh

कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में छात्राओं से आधी रात को अभद्रता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रायपुर | कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर स्थित छात्रावास में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शनिवार रात लगभग 11:30 बजे, गर्ल्स हॉस्टल की छात्राओं ने शिकायत की कि कुछ युवक, जो शराब के नशे में थे, हॉस्टल के आसपास घूमते हुए उन्हें नाम लेकर मां-बहन की गालियां दे रहे थे। छात्राओं के अनुसार, यह घटना अचानक नहीं है—कुछ दिन पहले भी बॉयज हॉस्टल की ओर से लड़कियों को लेकर अश्लील इशारे और आपत्तिजनक आवाज़ें निकाली गई थीं, जिसके बाद उन्हें मौखिक चेतावनी दी गई थी।

इस बार स्थिति और भी गंभीर हो गई। छात्राओं ने जब तत्काल हॉस्टल प्रशासन (वार्डन, प्रभारी आदि) से शिकायत की, तो कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। निराश होकर, आधी रात को छात्राओं ने पुलिस को कॉल किया।

पुलिस मौके पर पहुँची, लेकिन उनके अनुसार यह मामला उनके प्रोटोकॉल के दायरे में नहीं आता। साथ ही, विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बॉयज हॉस्टल का ताला खोलने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते पुलिस खाली हाथ लौट गई।

बॉयज हॉस्टल के कुछ छात्रों का कहना है कि यह घटना बाहर से बर्थडे पार्टी मनाने आए कुछ लोगों द्वारा किया गया है, न कि छात्रावास के छात्रों द्वारा। हालांकि, इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो पाई है।